
हैदराबाद में भगदड़ के मामले में उनके खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। घटना फिल्म “पुष्पा 2” के प्रीमियर के दौरान हुई, जिसमें भगदड़ मचने के कारण एक महिला की मौत हो गई थी।
अल्लू अर्जुन बिना किसी पूर्व सूचना के प्रीमियर में पहुंचे थे, जिससे भीड़ बेकाबू हो गई। इस दौरान भगदड़ मची और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
पुलिस ने उनके खिलाफ 4 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की थी। इस वक्त आपके स्क्रीन पर अल्लू अर्जुन की गिरफ्तारी की तस्वीरें दिखाई जा रही हैं, जहां हैदराबाद पुलिस की टीम उन्हें अपनी गाड़ी में ले जाती नजर आ रही है। घटना के समय अल्लू अर्जुन सफेद टी-शर्ट में थे।
“पुष्पा 2” ने बॉक्स ऑफिस पर अपने रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन से लोगों का दिल जीता है। हालांकि, प्रीमियर के दौरान सुरक्षा के इंतजाम नहीं होने के कारण यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। पुलिस ने बताया कि अगर अल्लू अर्जुन की ओर से पहले सूचना दी जाती, तो भीड़ को नियंत्रित किया जा सकता था। लेकिन सूचना के अभाव में प्रीमियर स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे भगदड़ की स्थिति बनी।
यह मामला अभिनेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और पुलिस जांच का विषय बन गया है।




